पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज ‘गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एमिनेंस, भार्गव नगर’ जालंधर में मेगा माता-पिता-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) में भाग लिया और माता-पिता तथा शिक्षकों की विशाल सभा को संबोधित करते हुए राज्य की शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने के लिए पंजाब सरकार के क्रांतिकारी प्रयासों की सराहना की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को आधुनिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है, ताकि सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने जिले के 1300 से अधिक सरकारी स्कूलों में ‘मेगा पी.टी.एम.’ करवाने के लिए शिक्षा विभाग को बधाई दी, जहां माता-पिता और शिक्षकों ने छात्रों की शैक्षणिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी गुरिंदरजीत कौर, कोऑर्डिनेटर पंजाब शिक्षा क्रांति संजीव भगत, काउंसलर राज कुमार राजू, डिप्टी डी.ई.ओ. राजीव जोशी भी मौजूद थे।
श्री भगत ने स्कूल के लिए 1.20 करोड़ रुपये की ग्रांट का भी ऐलान किया, जिसमें से 70 लाख रुपये पुरानी इमारत को गिराकर विज्ञान और गणित लैब्स बनाने पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 50 लाख रुपये यहां खेल स्टेडियम के विकास पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये अति-आधुनिक लैब्स और स्टेडियम छात्रों के लिए लाभदायक साबित होंगे।
श्री भगत ने कहा कि यह अनोखी पहल माता-पिता और शिक्षकों को छात्रों के विकास, विशेष रूप से उनकी पढ़ाई के बारे में सार्थक चर्चा करने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में आने वाले माता-पिता को छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई बेहतर सुविधाएं देखने का मौका मिल रहा है। इस प्रोग्राम के माध्यम से माता-पिता को जहां अपने बच्चों के कोर्स और गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली, वहीं उनकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दिए गए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने सहित पढ़ाई में अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्रों को प्रशंसा-पत्र भी वितरित किए गए। इसी तरह स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्यों को भी स्कूल के विकास के लिए उनकी लगन और प्रयासों के बदले प्रशंसा-पत्र दिए गए।