देश विदेश

बंगलुरू को पिंक लाइन की सौगात, PM मोदी ने डीके शिवकुमार के साथ किया उद्घाटन, मेट्रो की भी सवारी की

बंगलुरू

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बंगलुरू मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। यह लाइन कलीना अग्रहारा से तावरेकेरे तक बनी है। इसकी लागत लगभग 3 हजार 470 करोड़ रुपए है। पीएम मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मिलकर इन नई सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। दोनों ने साथ में मेट्रो ट्रेन में सफर भी किया। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रधानंमत्री को डबल-डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर के फायदों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर में मेट्रो रेल लाइन के साथ-साथ एक फ्लाईओवर भी है, जिससे शहर में ट्रैफिक की समस्या कम होगी। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बंगलुरू और कर्नाटक के विकास के लिए बहुत ही खास है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि आज यहां 15 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है। इन परियोजनाओं में मेट्रो, रेलवे और ऊर्जा सुरक्षा से जुड़े काम शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को नई वंदे भारत चेयर कार ट्रेन सर्विस को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन बंगलुरू, मंगलुरु और गोवा के मडगांव के बीच चलेगी। वहीं प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व की शुरुआत पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करने वाले श्रद्धालुओं को नमन किया और सभी के लिए छठी मैया से आशीर्वाद की प्रार्थना की। पीएम ने एक्स पर एक संदेश में, छठ को जन आस्था से जुड़ा एक पवित्र त्योहार बताया, जो सूर्य देव की उपासना को समर्पित है। उन्होंने कठिन धार्मिक नियमों का पालन करने वाले सभी लोगों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button