आज की ख़बरपंजाब

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 57 कैडेटों ने एन.डी.ए. (II) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की, संस्थान ने 87.7 प्रतिशत सफलता के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर:

पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, मोहाली के कैडेटों ने एन.डी.ए. (II) की लिखित परीक्षा में 87.7 प्रतिशत की रिकॉर्ड सफलता दर्ज करके इतिहास रच दिया है। संस्थान के 65 कैडेटों में से 57 कैडेट एन.डी.ए. (II) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करके जून 2027 में शुरू होने वाले प्रतिष्ठित एन.डी.ए.-158 पाठ्यक्रम के लिए अर्हता प्राप्त करने में सफल रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

नियमित कैडेटों के अलावा, संस्थान में दो महीने के क्रैश कोर्स में शामिल होने वाले 30 उम्मीदवारों में से 7 ने भी इस प्रतिष्ठित परीक्षा को उत्तीर्ण किया है। सफल कैडेट अब भारतीय सशस्त्र बलों में प्रवेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण अगले चरण, सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (एस.एस.बी.) के साक्षात्कार में शामिल होंगे।

कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “ये युवा पंजाब का गौरव हैं। उनकी लगन और कड़ी मेहनत ने राज्य का नाम रोशन किया है। मैं उन्हें आगामी एस.एस.बी. साक्षात्कार और आगे के कठिन प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह परिणाम भारतीय सशस्त्र बलों के लिए देश के अग्रणी प्रशिक्षण संस्थानों में से एक के रूप में एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई. की प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है। यह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उस दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत राज्य के युवाओं को रक्षा सेवाओं की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ देश की सेवा करने के उनके सपनों को साकार करने के लिए विश्वस्तरीय प्रशिक्षण अवसंरचना उपलब्ध करवाई जा रही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

संस्थान के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने कैडेटों को बधाई दी और उन्हें आगामी एस.एस.बी. साक्षात्कार के लिए भी इसी तरह का उत्साह और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समर्पित फैकल्टी और स्टाफ की भी सराहना की, जिनके अथक प्रयासों और पूरी लगन से की गई मेहनत के कारण यह महत्वपूर्ण सफलता सुनिश्चित हो सकी है।

संस्थान के शानदार रिकॉर्ड को रेखांकित करते हुए निदेशक ने बताया कि संस्थान के 15 कैडेट दिसंबर 2026 में शुरू होने वाले एन.डी.ए., टी.ई.एस. और नेवल अकादमी पाठ्यक्रमों में शामिल होने के लिए कॉल लेटर मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button