सलमान खान के घर फायरिंग
हरियाणा का विशाल उर्फ कालू उन दो शूटरों में से एक है, जिन्होंने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी की थी । गुरुग्राम के महावीरपुरा का रहने वाला कालू लॉरेंस सिंडिकेट में शामिल गैंगस्टर रोहित गोदारा का करीबी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रोहित गोदारा के कहने पर उसने 29 फरवरी को रोहतक में क्रिकेट बुकी सचिन की हत्या कर दी थी. इसके बाद ही विशाल उर्फ कालू का नाम अपराधों की सुर्खियों में आया.
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद गुरुग्राम पुलिस के साथ-साथ दिल्ली पुलिस की एक टीम भी जांच के लिए महावीरपुरा स्थित विशाल उर्फ कालू के घर पहुंची. पुलिस टीमों ने उसकी बहन और मां से भी पूछताछ की। विशाल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है.
उसका दूसरा भाई भी अपराधी है. हालांकि सलमान खान के घर पर हुई शूटिंग के बाद कालू के परिवार वाले अब घर पर नहीं हैं. घर में बाहर से ताला लगा हुआ है. पड़ोसियों के मुताबिक वे अपने रिश्तेदार के घर गये हैं.
कालू की बहन ने बताया कि विशाल 3 भाइयों में सबसे छोटा है। 25 साल का विशाल आखिरी बार फरवरी में घर आया था। इसके बाद 29 फरवरी को उन पर सट्टेबाज सचिन की हत्या का आरोप लगा. 10वीं तक पढ़े विशाल के खिलाफ 5 केस दर्ज हैं. उसके दो बड़े भाइयों में एक पेंटर है और दूसरा अपराधी है.
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
शुरुआत में विशाल पर बाइक चोरी और गोली चलाने जैसे मामले दर्ज थे और जेल जाने के बाद वह गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में आया. यहीं से उसने बड़ी वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया