सिंगल चार्ज में 670 KM की रेंज, BYD ने भारत में उतारी करोड़ों की लग्जरी कार

नई दिल्ली। चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD ने भारत में अपने लग्जरी इलेक्ट्रिक कार ब्रांड Denza की नई कार Z9 GT लॉन्च कर दी है। यह एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार है, जिसमें दमदार बैटरी, शानदार डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसके साथ Denza D9 MPV को भी भारतीय बाजार में पेश किया है। Denza Z9 GT की एक्स-शोरूम कीमत 1.56 करोड़ रुपए रखी गई है। ग्राहक इसे 10 लाख रुपए की शुरुआती रकम देकर बुक कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 670 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी बिक्री मुंबई, गुरुग्राम, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में Denza की डीलरशिप के जरिए होगी।
बैटरी और रेंज
Denza Z9 GT में 122.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर लगी हैं। इनमें एक मोटर आगे के पहियों को और दो मोटर पीछे के पहियों को पावर देती हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार 270 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी खास बात फास्ट चार्जिंग तकनीक है। यह कंपनी के 1,500 kW फ्लैश अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से बैटरी को केवल 9 मिनट में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डिजाइन में भी है खास
Denza Z9 GT का लुक काफी आकर्षक और स्पोर्टी है। इसकी लंबाई करीब 5,180 mm, चौड़ाई 1,990 mm और ऊंचाई 1,490 mm है। कार में LED हेडलैंप, उभरा हुआ बोनट और छत के आगे की तरफ LiDAR सेंसर दिया गया है। ग्राहक इस कार को तीन एक्सटीरियर रंगों Rime Gold, Fjord Green और Obsidian Black में खरीद सकेंगे। इसके केबिन के लिए भी तीन रंगों के विकल्प मिलेंगे।
मिलती है बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम साउंड
कार के अंदर 17.3 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 13.2 इंच की फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा ड्राइवर के लिए 13.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto की सुविधा के साथ कंपनी का DiLink इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। म्यूजिक के शौकीनों के लिए इसमें 20 स्पीकर वाला Devialet साउंड सिस्टम मिलता है। इसके साथ मल्टीकलर एंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है।