उत्तर प्रदेश

सपा सांसद आरके चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज

FIR on Samajwadi Party MP RK Chaudhary: लखनऊ पुलिस ने मोहनलालगंज सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज की है. सपा सांसद के खिलाफ वजीरगंज थाने के दरोगा विनोद कुमार सिंह ने FIR दर्ज कराई है. भारत बंदी के दिन जुलूस निकालने पर सपा सांसद आरके चौधरी समेत तरुण रावत और अन्य पर FIR दर्ज हुई है.

समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने बिना परमिशन के गांधी भवन से परिवर्तन चौक तक जुलूस निकाला था, जिस पर पुलिस ने FIR दर्ज की है. सपा सांसद के खिलाफ BNS 189(1)(e), 223 और पुलिस अधिनियम 30 के तहत वजीरगंज थाने में FIR दर्ज की गई है. इस मामले में दी गई तहरीर के अनुसार बताया गया तरुण रावत पुत्र एमपी रावत निवासी ए1239/2 लेखराज मार्ग इन्दिरानगर लखनऊ द्वारा 21 अगस्त को गांधी भवन प्रेक्षागृह में संविधान मान स्तम्भ संगोष्ठी आयोजन शान्तिपूर्ण करने हेतु अनुमति मांगी गई थी. जिसमें करीब 700 व्यक्तियों के शान्तिपूर्ण तरीके से भाग लेने की बात कही गई थी.

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button