हरियाणा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने दिया इस्तीफा, आज ही हो सकता है नई सरकार का शपथग्रहण

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजभवन में जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया। इसके साथ ही हरियाणा की पूरी कैबिनेट ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन होगा। करीब 12:30 बजे हरियाणा राजभवन में बीजेपी के तमाम विधायक जाएंगे। वहीं दोपहर 1 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

 

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। दोपहर बाद करीब 1:00 बजे हरियाणा राजभवन में बीजेपी के तमाम विधायक पहुंचेंगे। गठबंधन के टूटने के बाद हरियाणा में बीजेपी की निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनेगी। भाजपा विधायकों के अलावा सरकार समर्थित निर्दलीय विधायक भी राजभवन पहुंचेंगे।

 

जानकारी के अनुसार, हरियाणा राजभवन में अंदर बने कॉन्फ्रेंस रूम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी की गई है। अर्जुन मुंडा और तरुण चुग ऑब्जर्वर बनाए गए दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायाब सिंह सैनी चंड़ीगढ़ पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कुछ ही देर में हरियाणा निवास पहुंचेंगे। हरियाणा निवास में कुछ देर में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू होगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार को समर्थन देने वाले तमाम निर्दलीय विधायक मौजूद रहेंगे। अर्जुन मुंडा और तरुण चुग ऑब्जर्वर बनाए गए दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए है।

 

यह भी पढ़ें ...  Video :कालका काली माता मंदिर में बेकाबू टैंकर घुसा
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button