देश विदेश

10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया CGST अधिकारी, घर से मिले 1.86 करोड़ रुपए और सोना-चांदी

सीबीआई की ओर से पंचकूला में 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार के घर से करीब 1.86 करोड़ रुपए की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, ईंटें और विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपी अधिकारी और उसके परिजनों के नाम पर बेनामी संपत्तियों, बैंक खातों तथा निवेश से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। सीबीआई ने 20 नवंबर को आरोपी के घर छापेमारी की थी, जिसकी जानकारी एजेंसी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। छापेमारी में 24.29 लाख रुपए की भारतीय मुद्रा और 15.65 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा मिली, जबकि बरामद सोने-चांदी के आभूषणों और अन्य कीमती सामान की कुल कीमत करीब 1.46 करोड़ रुपये बताई गई है। सीबीआई की ओर से जारी तस्वीरों में 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रपए के नोटों के अलावा विदेशी मुद्रा की गड्डियां भी दिखाई गई हैं।

सीबीआई के अनुसार, एक निजी फर्म के खिलाफ जीएसटी कार्रवाई चल रही थी। इसी मामले में फर्म के पार्टनर ने सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। आरोप था कि अधिकारी ने फर्म को कार्रवाई में राहत दिलाने, भारी जुर्माना नहीं लगाने और भविष्य में कोई डिमांड नोटिस जारी नहीं करने के बदले 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 19 नवंबर को मामला दर्ज कर आरोपों का सत्यापन किया। इस दौरान आरोपी ने रिश्वत की मांग पहले 50 लाख से घटाकर 20 लाख रुपए कर दी, लेकिन बाद में फिर बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी। वह पहली किस्त के तौर पर 10 लाख रुपए लेने को तैयार हो गया था।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

सीबीआई ने 19 नवंबर को पंचकूला में जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये लेते ही आरोपी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली गई। इसके बाद आरोपी के घर छापेमारी के दौरान छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो, जीवन बीमा पॉलिसियों, अचल संपत्तियों और आरोपी व उसके परिजनों के नाम पर पंजीकृत वाहनों से संबंधित दस्तावेज तथा वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड भी जब्त किया गया। फिलहाल सीबीआई बरामद दस्तावेजों के आधार पर आरोपी और उसके परिवार की संपत्तियों, निवेश तथा आय के स्रोतों की गहन जांच कर रही है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button