42 पूर्व जज SIR के समर्थन में, देश के नाम खुला पत्र, चुनाव आयोग कमजोर करने की कोशिश के खिलाफ चेतावनी

नई दिल्ली
चुनाव आयोग के मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच देश के 272 नागरिकों और उच्च न्यायपालिका के 42 पूर्व जजों ने एक ओपन लेटर जारी किया है। इस पत्र में चुनाव आयोग और एसआईआर का खुलकर समर्थन किया है। 42 रिटायर्ड जजों के एक ग्रुप ने ओपन लेटर लिखकर चुनाव आयोग को कमजोर करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ चेताया है। उन्होंने चुनाव आयोग, ज्यूडिशियरी और दूसरे संवैधानिक संस्थानों को कथित तौर पर कमजोर करने के चल रहे कैंपेन पर गहरी चिंता जताई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पूर्व जजों ने कहा है कि कानून चुनाव आयोग को अधिकार देता है और पिछला एसआईआर दो दशक पहले हुआ था, तब किसी ने भी सवाल नहीं उठाए थे। पूर्व जजों ने विपक्ष के विरोध को ‘माहौल बनाने की सियासत’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये सारा शोर मतदाताओं का नहीं, बल्कि वे राजनीतिक दल मचा रहे हैं जो चुनाव जीतने में नाकाम रहे हैं। लेटर में साइन करने वालों ने कहा कि वे पूर्व जजों और संवैधानिक पदों पर काम करने वाले रिटायर्ड लोगों के तौर पर लिख रहे हैं और उनका किसी भी पॉलिटिकल पार्टी के लिए कोई ब्रीफ नहीं है।
युवा कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई आज
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस के इनकार करने को चुनौती देने वाली युवा कांग्रेस की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। याचिका युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के माध्यम से संगठन के लीगल सेल के चेयरमैन अधिवक्ता रूपेश ङ्क्षसह भदौरिया ने दायर की है।