UP Police Recruitment Exam: सख्ती के चलते पहले ही दिन परीक्षा से 3 लाख अभ्यर्थी हुए गायब,

UP Police Recruitment Exam: सिपाही भर्ती के 60,244 पदों पर शुक्रवार से शुरू हुई लिखित परीक्षा में पहले ही करीब 32 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान गोरखपुर, महराजगंज, रायबरेली और आगरा से पांच अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा 61 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने के बाद भी उन्हें परीक्षा देने की छूट तो दी गई, लेकिन बोर्ड आगे इनकी स्क्रूटनी करेगा।
सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से UP Police Recruitment and Promotion Board के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि पहले दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। शुक्रवार को दो पालियों में करीब 9.60 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था। केवल 6,48,435 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। पहली पाली में 32, दूसरी पाली में 29 अभ्यर्थी संदिग्ध मिलने पर उनके बाकी दस्तावेजों का आधार कार्ड से मिलान करने के बाद परीक्षा देने की छूट दी गई। उनके दस्तावेजों की स्क्रूटनी बाद में की जाएगी। सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त के चलते पहले दिन कोई मुश्किल सामने नहीं आई। सभी परीक्षा केंद्रों पर Biometric Verification के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश करने दिया गया। ब्लूटूथ आदि इलेक्ट्रानिक डिवाइस की मदद से नकल की रोकथाम के लिए जैमर लगाए गए थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आठ लाख 19 हजार 600 एडमिट कार्ड हुए थे डाउनलोड
पहले दिन की परीक्षा के लिए कुल आठ लाख 19 हजार 600 अभ्यर्थियों ने Admit Card डाउनलोड किया था। इसमें पहली पाली के 409720 और दूसरी पाली के 409880 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनमें से केवल 6,48,435 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। एडमिट कार्ड से डाउनलोड करने के लिहाज से करीब 20 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पिछली बार करीब 10 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।