हरियाणा चुनाव में एक नया गठबंधन; दुष्यंत चौटाला ने भीम आर्मी चीफ से हाथ मिलाया

JJP-Aazad Samaj Party Alliance: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से दो पार्टियों में एक नया गठबंधान उभरकर सामने आया है। जेजेपी प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला ने भीम आर्मी चीफ और आज़ाद समाज पार्टी (कांशी राम) के मुखिया चंद्रशेखर आजाद से हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं की तरफ से आज दिल्ली में प्रेस वार्ता करते हुए जेजेपी और आज़ाद समाज पार्टी में गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।
इससे पहले सोमवार रात ही दोनों नेताओं ने साथ में प्रेस वार्ता की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही हरियाणा में एक नए गठबंधन को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। जेजेपी और आज़ाद समाज पार्टी में गठबंधन होने को लेकर तस्वीर कहीं न कहीं रात में ही साफ हो चुकी थी। वहीं अगले दिन मंगलवार दोपहर दिल्ली में संयुक्त प्रेस वार्ता कर आधिकारिक तौर पर जेजेपी और आज़ाद समाज पार्टी में गठबंधन होने का ऐलान कर दिया गया। इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच सीटों के तय फॉर्मूले की भी जानकारी दी गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714