51 रेड; 12 लोग गिरफ्तार, 177 संदिग्धों की जांच, जालंधर में ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत पुलिस ने चलाया कासो

जालंधर
जालंधर पुलिस ने गैंगस्टरों, ड्रग तस्करों, गैर-कानूनी हथियारों और दूसरे असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ एक खास कैंपेन के तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में ऑपरेशन प्रहार 2.0 और ड्रग्स के खिलाफ जंग के तहत स्पेशल कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया। यह ऑपरेशन स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत देव और कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर की सीधी निगरानी में किया गया। इस दौरान गजेटेड ऑफिसर, एसएचओ, पुलिस ऑफिसर और स्पेशल टीमों समेत सीनियर अधिकारियों ने एक्टिव भूमिका निभाई। इस ऑपरेशन का मुख्य मकसद शहर में ऑर्गनाइज्ड क्राइम, ड्रग तस्करी और गैर-कानूनी हथियारों के फैलाव को रोकना और कानून व्यवस्था को और मजबूत करना था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग इलाकों में कुल 51 रेड की गईं। पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि नौ लोगों को प्रिवेंटिव एक्शन के तहत हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 16 लोगों से पूछताछ, वेरिफिकेशन किया गया और 177 संदिग्धों की जांच की गई। पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दो सर्च ऑपरेशन किए, साथ ही खास जगहों पर नौ नाके लगाए। इस दौरान 349 गाडिय़ों की चैकिंग की गई और 25 चालान काटे गए। ऑपरेशन के दौरान दो लोगों को पकडक़र गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 24.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल और दूसरा सामान भी जब्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे ऑपरेशन से लोगों का भरोसा बढ़ता है।