पंजाब

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ शहीदी वर्ष: पी.एस.ई.बी. द्वारा 2010 से बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए “विशेष मौका”*

चंडीगढ़, 7 अप्रैलः

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित एक अहम हमदर्दी-भरी पहल करते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड उन विद्यार्थियों के लिए एकमुश्त “विशेष मौका” (मर्सी चांस) देने जा रहा है, जो 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर सके थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

यह ऐलान पंजाब के शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने आज नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर किया।

इस पहल के लिए योग्यता और दायरे के बारे में शिक्षा मंत्री ने बताया कि वे सभी विद्यार्थी, जो मार्च 2010 से अब तक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की किसी भी परीक्षा में बैठे हैं और पास नहीं हो सके, वे विशेष मौके (मर्सी चांस) के लिए योग्य होंगे। इस मौके का लाभ वे विद्यार्थी ले सकते हैं, जिन्होंने कम से कम एक विषय पास किया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष सुविधा उन्हें अपना बोर्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का अंतिम रास्ता प्रदान करेगी।

सरदार हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल, 2026 को शुरू होगी और विशेष परीक्षाएं 15 जुलाई, 2026 से होंगी। उन्होंने कहा कि विस्तारपूर्वक निर्देश, विषयवार सिलेबस और आवेदन करने के लिए लिंक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस पहल को नौवें गुरु साहिब जी की पवित्र और सदैव की विरासत के प्रति नम्र श्रद्धांजलि बताते हुए सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह विशेष मौका उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जो कई कोशिशों के बावजूद अब तक अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर सके थे।

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा दर्शाए दया-भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों तथा शिक्षा के प्रति मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौवें पातशाह के 350वें शहीदी वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर राज्य सरकार यह चाहती है कि अपनी शिक्षा पूरी करने का इच्छुक हर विद्यार्थी यह महसूस करे कि शिक्षा पूरी करने में कभी भी कोई देरी नहीं होती।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button