12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कांग्रेस के कुचक्र से देश आजाद

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर इसे सामूहिक उपलब्धि बताया और जनता और सहयोगी दलों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक स्थिरता, तेज विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं ने लोगों का भरोसा मजबूत किया है। मोदी ने दावा किया कि बीते वर्षों में बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं और आर्थिक अवसरों का तेजी से विस्तार हुआ है। साथ ही उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को देश के हर नागरिक का सपना बताया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे थे। इसका देश को नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं को परख भी रही है। देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हो चुका है और विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2014 में जब एनडीए की जीत हुई थी, तब मैंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवीय में एक नई आशा का उदय हुआ है। इस आशा का इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का दायित्व था। देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपा।
मुझे संतोष है, गर्व है कि एनडीए परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है। 2014 में आशा का उदय होता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया है। भारत के लोगों ने पहली बार देखा है कि जब सही नीयत से सरकार चलती है, तो तेज गति से विकास होता है। एनडीए सरकार के इन 12 वर्षों में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों का गरीबी से बाहर निकलना दिखाता है कि हमारी नीतियां सही हैं।
एनडीए के 12 वर्ष की एक सफलता यह भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचार और बेचारगी और हीन भावना के स्तर पर गिरा दिया था। देश को यह एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता था। इस धीमे विकास को एक नाम दिया गया था-हिंदू ग्रोथ रेट। कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया, जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस ग्रोथ रेट होना चाहिए था। इसमें न गवर्नेंस था, न नीति और न नीयत और न ही निर्णय। जब अटल जी की सरकार आई तब हमें झलक दिखी कि विकास कार्य में गति कैसे आती है। लेकिन 2004 में देश अस्थिरता के बंवडर में फंस गया। कांग्रेस ने देश को एक के बाद एक हजार करोड़ के घोटालों में घसीट लिया। देश का भाग्य फिर तब बदला, जब 2014 में एनडीए की सरकार बनी।