आज की ख़बरहरियाणा

आईएमसीएमटी की चार प्रमुख पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट सूची जारी, 3 जुलाई तक होंगे दस्तावेज़ सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा

कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान (आईएमसीएमटी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बी.एससी. मल्टीमीडिया, बी.एससी. ग्राफिक्स एंड एनीमेशन तथा बी.एससी. प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची जारी होने के साथ ही चयनित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों को 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे के बीच संस्थान में उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करवाना होगा। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अभ्यर्थी 3 जुलाई 2026 की रात्रि 11.59 बजे तक विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर शुल्क जमा कर सकेंगे। किसी अन्य माध्यम से जमा किया गया शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बी.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की प्रथम मेरिट सूची में आल इंडिया कैटेगरी में मेरिट 95 प्वाइंट, हरियाणा जनरल कैटेगरी में 92 प्वाइंट, बीसीए में  78.4 प्वाइंट, बीसीबी  कैटेगरी  की मेरिट 83.2 प्वाइंट पर रही। वहीं बी.एससी. मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम में आल इंडिया कैटेगरी में मेरिट 95.2 प्वाइंट, हरियाणा जनरल कैटेगरी में मेरिट 88.8 प्वाइंट, ओएससी कैटेगरी में मेरिट 77.2 प्वाइंट, डीएससी कैटेगरी में मेरिट 81.6 प्वाइंट, बीसीए कैटेगरी में मेरिट 81.6 प्वाइंट व बीसीबी कैटेगरी में मेरिट 79.2 प्वाइंट रही। इसी प्रकार बी.एससी. ग्राफिक्स एंड एनीमेशन की प्रथम मेरिट सूची में आल इंडिया कैटेगरी में मेरिट 96.2 प्वाइंट, हरियाणा जनरल कैटेगरी में मेरिट 90.6 प्वाइंट, ओएससी कैटेगरी में मेरिट 84.2 प्वाइंट, डीएससी कैटेगरी में मेरिट 85.4 प्वाइंट, बीसीए कैटेगरी में मेरिट 87 प्वाइंट व बीसीबी कैटेगरी में मेरिट 87 प्वाइंट रही।
बी.एससी. प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में आल इंडिया कैटेगरी की मेरिट 95.2 प्वाइंट, हरियाणा जनरल कैटेगरी की मेरिट 88.8 प्वाइंट, ओएससी की मेरिट 77.2 प्वाइंट, डीएससी की मेरिट 81.6 प्वाइंट, बीसीए कैटेगरी की मेरिट 81.6 प्वाइंट, बीसीबी कैटेगरी की मेरिट 79.2 प्वाइंट रही। उन्होंने बताया कि यह पाठ्यक्रम उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, उन्हें निर्धारित प्रारूप में अंडरटेकिंग जमा करनी होगी। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत जानकारी बाद में गलत, अधूरी अथवा भ्रामक पाई जाती है तो उसका प्रवेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा तथा जमा शुल्क जब्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संस्थान के ये पाठ्यक्रम डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, कंटेंट क्रिएशन, एनीमेशन, ग्राफिक डिजाइनिंग, फिल्म एवं वीडियो प्रोडक्शन, प्रिंटिंग और पैकेजिंग जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराते हैं। आधुनिक तकनीक आधारित इन पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि संस्थान की गुणवत्ता और उपलब्धियों का प्रमाण है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button