कुरुक्षेत्र, 2 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (यूजीसी-एमएमटीटीसी) द्वारा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के सहयोग से आयोजित चार सप्ताहीय फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम का ऑनलाइन शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों एवं विषयों से जुड़े नव नियुक्त एवं कार्यरत संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगीत से हुआ। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अनिल मित्तल ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सह-समन्वयक डॉ. भंवर सिंह ने आगामी चार सप्ताह की गतिविधियों, प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा कार्यक्रम की रूपरेखा से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की केंद्रीय भूमिका को रेखांकित किया। प्रो. राकेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 उच्च शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन का आधार है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नवाचार, अनुसंधान, कौशल विकास एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों को अपनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
यूजीसी-एमएमटीटीसी की निदेशक प्रो. प्रीति जैन ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और सतत शिक्षक प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि बदलते शैक्षणिक परिवेश में शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों और शोधोन्मुख दृष्टिकोण को अपनाना होगा। मुख्य अतिथि एवं
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714