अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार के नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव ने दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान जसबीर सिंह उर्फ मोनू और अमृतपाल सिंह उर्फ मोटा के रूप में हुई है, जो दोनों अमृतसर के रणगढ़ के रहने वाले हैं। हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है, जिसका इस्तेमाल वे नशा तस्करी के लिए करते थे।
डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में शामिल सभी सहयोगियों की पहचान और पूरी सप्लाई चेन का खात्मा करने के लिए आगे-पीछे के संबंधों की जाँच की जा रही है।
ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एस.एस.पी.) अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस टीमों को पुख्ता सूचना मिली थी कि सीमा-पार के नशा तस्करी नेटवर्क से संबंधित दो व्यक्तियों ने हेरोइन की एक बड़ी खेप प्राप्त की है, जिसे वे घरिंडा क्षेत्र में सप्लाई करने वाले हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि प्राप्त सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके में नाकाबंदी करके जसबीर उर्फ मोनू और अमृतपाल उर्फ मोटू को उस समय काबू कर लिया, जब वे अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.03 किलो हेरोइन बरामद हुई।
एस.एस.पी. ने कहा कि जाँच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ और बरामदगी होने की संभावना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस संबंध में थाना घरिंडा, अमृतसर ग्रामीण में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के तहत एफ.आई.आर. संख्या 339 दिनांक 4/8/2026 दर्ज की गई है।