6000mAH बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70 Pro 5G भारत में लांच

नई दिल्ली। सैमसंग ने भारत में अपना नया Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन लांच कर दिया है। यह Galaxy F70 सीरीज का दूसरा फोन है। इसमें 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ लगाया गया है।
फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह 6GB और 8GB रैम के साथ आता है। स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB के विकल्प मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है। कंपनी ने छह साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला मुख्य कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन से 24 घंटे से ज्यादा YouTube वीडियो देखे जा सकते हैं, 8 घंटे से अधिक गेमिंग की जा सकती है और करीब 12 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल किया जा सकता है।
फोन में Galaxy AI के कई फीचर्स भी दिए गए हैं। इनमें Circle to Search, Gemini Voice Assistant, AI Voice Transcription, Direct Voicemail और Now Bar जैसे फीचर शामिल हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy F70 Pro 5G की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। यह कीमत 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत इसे 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह स्मार्टफोन Alpha Black और Aura Green रंगों में उपलब्ध है। इसकी बिक्री सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।