GGDSD कॉलेज चंडीगढ़ को लगातार दूसरी बार इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल प्रमाणपत्र

चंडीगढ़
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज (जीजीडीएसडी), सेक्टर 32, चंडीगढ़ को संस्थान में नवाचार और स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार दूसरे वर्ष इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है। यह प्रमाणपत्र शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इनोवेशन सेल की ओर से प्रदान किया गया है। कॉलेज ने वर्ष 2024-25 के दौरान इनोवेशन सेल की ओर से निर्धारित विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया और विद्यार्थियों को नवाचार, रचनात्मक सोच तथा स्टार्ट-अप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर पूरे कॉलेज परिवार को बधाई देते हुए कहा, “लगातार दूसरे वर्ष इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल प्रमाणपत्र प्राप्त करना हमारे लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों, शिक्षकों और आईआईसी की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता की भावना को और मजबूत किया जाए, ताकि वे नए विचारों को विकसित कर उन्हें समाज और देश के लिए उपयोगी पहल में बदल सकें। उन्होंने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी नवाचार, स्टार्ट-अप और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाली गतिविधियों को प्राथमिकता देता रहेगा।