चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़। चंडीगढ़ शहर के छह स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस कंट्रोल रूम को मिले धमकी भरे संदेश में शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। संबंधित स्कूलों में पुलिस टीमें पहुंचीं और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई।
धमकी वाले संदेश में एयरफोर्स स्कूल सेक्टर-31, सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-28, डीएवी मॉडल स्कूल सेक्टर-15, सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45 तथा अजीत स्कूल सेक्टर-41 और 45 के नाम शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित अंकुर स्कूल को लेकर भी धमकी भरा संदेश मिलने की जानकारी सामने आई है। सूचना के बाद पुलिस ने स्कूल परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी मौके पर लगाया गया। स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पुलिस कंट्रोल रूम को मिले संदेश के स्रोत और तकनीकी विवरणों की जांच की जा रही है। साइबर टीम धमकी भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संदेश किस माध्यम से भेजा गया। फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर में संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि धमकी वास्तविक है या दहशत फैलाने के उद्देश्य से फर्जी संदेश भेजा गया है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।