‘पहला प्यार दूसरी बार’ से नए चेहरों को मौका देने पर लव रंजन ने की बात, कंटेंट और स्टारडम पर भी की चर्चा

फ़िल्ममेकर लव रंजन शुरुआत से ही दर्शकों से कनेक्ट होने वाली कहानियों के साथ ही रिलेटेबल टैलेंट को भी खोजने के लिए जानें जाते हैं। अपनी इस काबिलियत के साथ उन्होंने अपनी हिट फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से अब अपनी आने वाली फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ तक कुछ अलग करने के सिलसिले को जारी रखा है। रंजन ने हर बार यह साबित किया है कि फ्रेश चेहरों पर दांव लगाना फ़ायदेमंद होता है। इस तरह से एक बार फिर वह अपनी आने वाली फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के साथ, सिल्वर स्क्रीन पर नई एनर्जी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ वह कुल छह यंग एक्टर्स को एक जोश से भरी, यूथ सेंट्रिक रोमांटिक कॉमेडी में मौका दे रहे हैं, जिसमें अपनी घोषणा के साथ से ही चर्चा का माहौल तैयार किया है।
लव रंजन ने नए टैलेंट को लॉन्च करने को लेकर अपनी कोर फिलॉसफी पर बात करते हुए कहा , “नए स्टार्स या फिर डायरेक्टर्स कैसे बनेंगे अगर उन्हें कोई चांस ही नहीं देगा? जब मैं इस शहर में किसी को नहीं जानता था, तब लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया था। आपको नया टैलेंट क्रिएट करने के लिए इसे आगे पास करना होता है। जब लोग पूछते हैं, ‘न्यूकमर्स के साथ क्यों काम करें?’ तो मेरा जवाब है: ‘क्यों नहीं?’”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पहला प्यार दूसरी बार के लिए कास्टिंग करने का प्रोसेस बेहद ध्यान देने वाला था, क्योंकि सही टैलेंट को साथ लाने पर फोकस करना था। इस तरह से कास्टिंग के बारे में बात करते हुए रंजन ने कहा, “हमने छह से आठ महीनों के समय में ऑडिशन लिए और उन्हें कास्ट किया। ज़्यादातर के पास पहले से कुछ ट्रेनिंग थी। कास्टिंग के बाद, वर्कशॉप्स को खास कर के फिल्म के डायरेक्टर ने हैंडल किया, जिनका सबसे ज्यादा फोकस स्क्रिप्ट रीडिंग्स पर रहा।”
नए एक्टर्स के पास आज के वक्त में कई तरह के टूल्स और एक्सपोजर मौजूद हैं, लेकिन रंजन का कहना है कि इन फायदों के साथ ही पहले के जनरेशन के मुकाबले आज के जनरेशन के सामने कुछ अलग तरह की चुनौतियां भी हैं। वह कहते हैं, “ऐसा नहीं है कि आज के एक्टर्स टैलेंट या तैयारी के मामले में बेहतर हैं, बल्कि वे अपने समय का नतीजा हैं। आज के एक्टर्स को समाज के साथ ज्यादा एक्सपोजर, सोशल मीडिया और कास्टिंग व स्टाइलिंग को लेकर पहले से कहीं ज्यादा जानकारी मिलती है। हालांकि, 15 से 30 साल पहले के एक्टर्स के मुकाबले आज उनके पास कहीं ज्यादा टूल्स और जानकारी मौजूद है, लेकिन इसके साथ उनका ध्यान भटकाने वाली चीजें भी काफी ज्यादा हैं।”
इंडस्ट्री के इस डिबेट पर बात करते हुए कि क्या प्रोड्यूसर्स को बॉक्स ऑफिस पर सेफ गेम खेलना चाहिए, रंजन का कहना है कि हिंदी सिनेमा को आगे बढ़ते रहने के लिए नए चेहरों पर रिस्क लेना ज़रूरी है। “सेफ क्या है? आज कोई भी सक्सेस की गारंटी नहीं दे सकता। एस्टैब्लिश्ड स्टार्स कंटेंट के हिसाब से आपको ₹50 करोड़ की ओपनिंग भी दे सकते हैं और ₹8 करोड़ की भी। लेकिन इससे भी ज़्यादा अहम बात यह है कि अगर आप न्यूकमर्स को नहीं लाएंगे, तो अगली जनरेशन के स्टार्स कहां से आएंगे?”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने आगे यह भी बताया कि हिंदी सिनेमा को अपने इकोसिस्टम को बनाए रखने के लिए लगातार नए चेहरों की ज़रूरत क्यों पड़ती है: “टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन हर छह-सात साल में आपको एक्टर्स की एक नई वेव चाहिए होती है क्योंकि मौजूदा स्टार्स की उम्र बढ़ती जाती है। 1990 के दशक के उलट, जब एक्टर्स साल में कई फ़िल्में करते थे, आज टॉप स्टार्स हर एक-दो साल में एक फ़िल्म करते हैं। नए एक्टर्स का एक भरोसेमंद पूल होने से हमें ज़्यादा फिल्में बनाने में मदद मिलती है।”
फ्रेश टैलेंट को आगे बढ़ाने को लेकर अपने पर्सनल एंथूज़ियाज़्म को शेयर करते हुए, उन्होंने आगे कहा, “पर्सनल लेवल पर, मुझे नए एक्टर्स और नए डायरेक्टर्स के साथ काम करना बहुत पसंद है। उनकी एनर्जी जबरदस्त होती है, वे पैशनेट होते हैं, रिसोर्सफुल होते हैं, और अपनी पहली फ़िल्म को खास बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आखिर में, कंटेंट वर्सेज स्टार पावर की चल रही डिबेट पर अपनी राय रखते हुए, रंजन ने इस बारे में एक शार्प नज़रिया पेश किया कि दोनों कैसे साथ मिलकर काम करते हैं, “नहीं, स्लीपर हिट्स हमेशा से रही हैं। ‘प्यार का पंचनामा’ 15 साल पहले हुई थी और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ आठ साल पहले। स्ट्रॉन्ग कंटेंट ऑडियंस का दिल जीतने के लिए ज़रूरी है, लेकिन स्टारडम एक बड़े एम्प्लीफायर का काम करता है। नॉन-स्टार्स के साथ एक अच्छी फिल्म अपनी ऑडियंस ढूंढ ही लेगी, लेकिन वही अच्छी फ़िल्म एक सुपरस्टार के साथ एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग ब्लॉकबस्टर बन जाती है। स्टारडम सफलता को मैग्निफाई करता है।”
फ़िल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने साथ मिलकर को-प्रोड्यूस किया है, फिल्म यूथ, लव और साथ रहने की एक फ्रेश और दिल छू लेने वाली कहानी पेश करने का वादा करती है। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714