देश विदेश

दिशा सही, पर रफ्तार बढ़ानी होगी, वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ की पूर्वसंध्या पर बोले प्रमुख एपी सिंह

नई दिल्ली

भारतीय वायुसेना सही दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन इसकी गति थोड़ी और तेज हो सकती है। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने बुधवार को दिल्ली स्थित वायुसेना सभागार में वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पूर्व अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन क्या हम सही गति से आगे बढ़ रहे हैं, यह सभी को तय करना है। हां, हम आज की तुलना में थोड़ा और तेज आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक के दौर में वायुसेना को अपनी क्षमताओं को और मजबूत करने की जरूरत है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां वायुसेना को अधिक क्षमता, तेज गति से उपकरणों और प्रणालियों को शामिल करने तथा अधिक युद्धक क्षमता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय वायुसेना का ध्यान प्लेटफॉर्म-केंद्रित दृष्टिकोण से क्षमता-केंद्रित दृष्टिकोण की ओर हुआ है। इसके साथ ही वायुसेना के विभिन्न घटकों के बीच बेहतर एकीकरण पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसकी उपयोगिता साबित हुई। उन्होंने लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट एमके-1ए परियोजना में हुई देरी का भी उल्लेख किया। एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि सैन्य अभियानों ने वायुसेना की क्षमताओं की परीक्षा ली है, जबकि सैन्य अभ्यासों ने उसकी क्षमता को और चुनौती दी है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button