आज की ख़बरचंडीगढ़

चंडीगढ़ में नशे से दूर रहने का संदेश, SDM कालेज की छात्राओं ने महिलाओं से किया सीधा संवाद

चंडीगढ़
मेहर चंद महाजन डीएवी कालेज फॉर वूमन की नो नशा नेशन टास्क फोर्स एनएनएनटीएफ द्वारा चंडीगढ़ के कजेहड़ी गांव में महिला जागरूकता एवं सहायता पहल शक्ति के अंतर्गत सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को नशामुक्ति केंद्रों, उपचार के विभिन्न विकल्पों, हेल्पलाइन सेवाओं, परामर्श सुविधाओं तथा नशे की समस्या से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास और सहायता संबंधी उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देकर सशक्त बनाना था।

घर-घर जाकर चलाए गए इस जागरूकता अभियान के दौरान छात्र स्वयंसेवकों ने महिलाओं से संवाद किया और उन्हें नशे के व्यक्तियों तथा परिवारों पर पडऩे वाले हानिकारक प्रभावों से अवगत करवाया। साथ ही, उन्हें पेशेवर सहायता और परामर्श प्राप्त करने के उपलब्ध माध्यमों की जानकारी भी दी गई। इस पहल का एक महत्त्वपूर्ण परिणाम यह रहा कि कई महिलाओं ने नशे की समस्या से जूझ रहे अपने परिवार के सदस्यों के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु स्वयंसेवकों से संपर्क किया। उन्होंने विशेष रूप से उन परिस्थितियों में सहायता की आवश्यकता जताई।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button