दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंचे अमृतपाल सिंह, 3 घंटे की कस्टडी पैरोल

पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह शनिवार सुबह दिल्ली से अमृतसर पहुंच गए। अमृतसर कोर्ट ने दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। जानकारी अनुसार उन्हें फिलहाल अमृतसर एयरपोर्ट के भीतर ही रखा गया है। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें उनके पैतृक गांव जल्लुपुर खेड़ा ले जाया जाएगा, जहां वह अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह को अमृतसर कोर्ट ने शनिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। उधर अमृतपाल सिंह को अमृतसर लाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्हें एयरपोर्ट से बुलेटप्रूफ गाड़ी में ले जाने की संभावना है। उनके गांव में करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
गांव तक जाने वाले रास्तों पर निगरानी, बैरिकेडिंग, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। सांसद को लाने और ले जाने पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, इस खर्च का भुगतान उनके परिवार ने किया है। अमृतपाल को शुक्रवार दोपहर असम की डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली लाया गया था, जहां रात में उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया। शनिवार सुबह नियमित विमान से अमृतसर पहुंचाया गया। अमृतपाल सिंह पिछले करीब तीन साल से असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अजनाला थाने पर हमले के आरोप में गिरफ्तारी के बाद उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत असम भेजा गया था। इसके साथ ही कोर्ट ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन को विशेष अधिकार दिए हैं। यदि अंतिम संस्कार के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका होती है, माहौल बिगड़ता है या कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, तो पुलिस अमृतपाल सिंह को तत्काल संस्कार स्थल से हटाकर वापस ले जा सकती है। पुलिस ने परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी भीड़ को नियंत्रित रखने में सहयोग मांगा है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714