पंजाब

पंजाब में बस कर्मियों की हड़ताल, PRTC-Punbus के कर्मचारियों ने किस कारण लिया यह फैसला

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। प्रदेश भर में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत ड्राइवर और कंडक्टर अपनी लंबित मांगों को लेकर फिर से आर-पार के आंदोलन के मूड में आ गए हैं। इसी के चलते राज्य में 25, 26 और 27 नवंबर को तीन दिवसीय बस हड़ताल रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उन्हें पूरी तरह लागू नहीं किया गया, जिस कारण पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों में रोष है। इसी के चलते कर्मचारियों ने पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 से 27 नवंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है।

बैठक में कर्मचारियों के कई मुद्दों का समाधान होने की बात सामने आई थी, लेकिन पीआरटीसी और पनबस के ठेका आधारित कच्चे कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति लागू नहीं होने से विवाद बरकरार है। पंजाब के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कर्मचारी पीआरटीसी ठेका कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं जालंधर में रोडवेज यूनियन के प्रधान विक्रमजीत सिंह और जालंधर रोडवेज डिपो के जनरल सेक्रेटरी चानण सिंह ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। चानण सिंह ने कहा कि पिछली हड़ताल के दौरान सरकार ने कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने का स्पष्ट वादा किया था, लेकिन अब तक केवल चंडीगढ़ डिपो में ही नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं, जबकि पंजाब के बाकी डिपो के कर्मचारी अब भी अपने हक का इंतजार कर रहे हैं। यूनियन नेताओं का आरोप है कि सरकार के साथ हुई बैठकों में कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उन्हें पूरी तरह लागू नहीं किया गया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हक लेने तक डटे रहेंगे

संगठन ने साफ कर दिया है कि इस बार कर्मचारी बिना ठोस समाधान के पीछे हटने वाले नहीं हैं। पंजाब के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि सभी कर्मचारी पूरी तरह एकजुट हैं और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button