अंतरराष्ट्रीय के बाद अब घरेलू उड़ानों में भी कटौती करेगी Air India

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने “विमान ईंधन की ऊंची लागत के मद्देनजर” घरेलू के बाद अब अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर भी उड़ानों की संख्या में कटौती की घोषणा की है। एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि कंपनी ने जून से अगस्त के बीच चुनिंदा मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा, “सकल परिचालन पर ईंधन की ऊंची लागत के जारी प्रभाव के कारण ये बदलाव किए गए हैं।”
प्रभावित यात्रियों को दूसरी उड़ानों में बुकिंग, तारीख में बिना शुल्क बदलाव या पूरा रिफंड लेने के विकल्प दिए जाएंगे। इससे पहले, एयर इंडिया ने जून से अगस्त के बीच अपनी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। इसमें कुछ मार्गों पर उड़ानें पूर तरह बंद करने और कई मार्गों पर उड़ानों की संख्या में कमी शामिल है। प्रवक्ता की ओर से आज जारी बयान में कहा गया है कि एयरलाइंस मांग और परिचालन की परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाये रखेगी और जैसे ही परिस्थितियों में स्थिरता आती है, उड़ानों में कटौती समाप्त की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का उत्पादन और आपूर्ति प्रभावित होने से विमान ईंधन की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। सरकार ने घरेलू विमान सेवा कंपनियों की घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन की कीमत में एक महीने में अधिकतम 25 प्रतिशत वृद्धि की सीमा तय की है। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए ऐसी कोई सीमा तय नहीं की गई है।