हरियाणा

जोशीमठ आपदा के पीड़ितों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भेजी राहत सामग्री

चंडीगढ़, 8 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को फरीदाबाद के सेक्टर 15 से उत्तराखंड के जोशीमठ में भू- स्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा कभी बताकर नहीं आती, इससे निपटने के लिए आमजन को सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा आपदा की स्थिति में हर समय मदद के लिए तैयार रहता है। प्रदेश सरकार द्वारा जब भी किसी देश या प्रदेश पर आपदा आई, उसका आपसी सहयोग देकर एकजुटता दिखाते हुए सामना किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा का समय संकट का समय होता है, ऐसे में सूझबूझ के साथ काम करने की आवश्यकता होती है। हमें संकट काल की परिस्थितियों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा जरूरत का समान दान स्वरूप देना चाहिए। मानवता के नाते जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा में इस योजना से जीते एक करोड़ रुपए,हर माह पांच तारीख को करें ये काम
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button