हरियाणा

किसानों ने किया दिल्ली-पटियाला NH जाम, फसल खरीद की नई शर्तों के विरोध में किया प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में किसानों ने फसल खरीद की नई शर्तों के विरोध में चक्का जाम कर किया। वहीं जींद के तारखा कोठी के पास सैकड़ों किसानों ने दिल्ली-पटियाला नेशनल हाई-वे जाम कर दिया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक जाम लगा रहा। जाम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे से जींद की तरफ जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया। डूमरखा खुर्द कैंची पर और नरवाना नहर के पास स्थित हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रूट को डायवर्ट किया। जींद की तरफ जाने वाले वाहनों को डूमरखा खुर्द होते हुए सुदकैन से उचाना और आगे जींद की तरफ भेजा गया। उचाना से भगवानपुर, मंगलपुर सच्चा खेड़ा होते हुए वाहनों को आगे भेजा गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे से जहां जींद पहुंचने में थोड़ा समय लग रहा था। वहीं, अब गांव के अंदर से घूम कर जाते हुए उन्हें समय ज्यादा लगा। वहीं, धरने की अध्यक्षता रामधन घसो खुर्द और विरेंद्र घसो कलां ने की जबकि मंच संचालन गुरुदेव उझाना, सत्यवान दनौदा और सुनील कुमार ने किया। किसानों ने आरोप लगाया कि लागू की गई फसल खरीद के नए नियम किसानों के लिए जटिल है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बायोमीट्रिक हाजिरी को अनिवार्य करना व्यावहारिक नहीं है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button