हरियाणा

केयू में आमंत्रित व्याख्यान एवं एमओयू हस्ताक्षर समारोह आज

कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग द्वारा 7 जुलाई 2026 को प्रातः 11.00 बजे विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आमंत्रित व्याख्यान एवं एमओयू (समझौता ज्ञापन) हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार स्किल विश्वविद्यालयों की भूमिका” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वहीं मानव रचना विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव “भगवद्गीता एवं नेतृत्व” विषय पर व्याख्यान देंगे।
प्रो. मुकेश कुमार ने बताया कि व्याख्यानों के उपरांत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा दोनों सहभागी विश्वविद्यालयों के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इन समझौतों का उद्देश्य शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास, संकाय एवं छात्र विनिमय, इंटर्नशिप तथा अन्य अकादमिक गतिविधियों के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को नैतिक नेतृत्व, मूल्य-आधारित शिक्षा तथा भगवद्गीता के शाश्वत सिद्धांतों के शैक्षणिक प्रशासन एवं व्यावसायिक जीवन में अनुप्रयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी इन व्याख्यानों से विशेष रूप से लाभान्वित होंगे।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी की सक्रिय सहभागिता इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button