कलयुगी बेटे ने मां को जमीन पर पटका, मौत

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां की जमीन में पटक कर हत्या कर दी। सहायक पुलिस अधीक्षक/ पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने सोमवार को बताया कि गुरेह गांव में बीती देर रात शराब के नशे में धुत्त राधा चरण उर्फ पप्पू अपनी मां रामरती (75) से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। बहस के दौरान हुए विवाद में उसने अपनी मां को उठाकर जमीन में पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना पर तत्काल अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्यों का संकलन किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया गया और घटना के बाद मौके से फरार हत्यारोपी बेटे पप्पू उर्फ राधा चरण को कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714