आर्थिक

लंबाई 4 मीटर से कम, jimny और Bridger को टक्कर, हिमाचल में mahindra vision s की टेस्टिंग

mahindra vision s: एसयूवी के शौकीनों को जिस गाड़ी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, वह है महिंद्रा की अपकमिंग मिनी एसयूवी विज़न-एस। यह मिनी एसयूवी अगले साल अगस्त तक लांच होगी। महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर चार कॉन्सेप्ट गाडिय़ों का पेश किया है, जिनमें विजऩ एस भी शामिल है, जबकि तीन और प्रोटोटाइप एक्स टी और एसएक्सटी भी पेश किए हैं, जो सभी उसकी विजऩ सीरीज का हिस्सा हैं। विजऩ एस 2027 में प्रोडक्शन लाइन में आने पर स्कॉर्पियो परिवार का हिस्सा बन सकती है। सब-4 मीटर सेगमेंट में विजन-एस को कई गाडिय़ों से मुकाबला करना होगा। इसके डिजाइन और खास लुक को देखते हुए इसकी टक्कर मारुति जिम्नी, महिंद्रा थार 3-डोर और आगामी रेनो ब्रिजर से मानी जा रही है।

हिमाचल दिखाता है हरी झंडी

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जब भी कोई एसयूवी गाड़ी लांच होती है, तो उसकी टेस्टिंग हिमाचल में ही की जाती है। हिमाचल के टफेस्ट रोड ही ऑटोमोबाइल कंपनियों की गाडिय़ों को हरी झंडी देते हैं। मनाली, लाहुल-स्पीति से होते हुए एसयूवी गाडिय़ां लेह-लद्दाख पहुंचती हैं। यहीं से उनकी पूरी परख होती है कि गाड़ी इन सडक़ों पर चलने लायक है कि नहीं। हाल ही में महिंद्रा की अपकमिंग सब 4 मीटर एसयूवी विज़न-एस को मनाली में टेस्टिंग करते देखा गया है।

vision s का डिजाइन

डिज़ाइन की बात करें तो, विजऩ एस कॉन्सेप्ट में एक बॉक्सी सिल्हूट और तीखी, सीधी रेखाएं हैं, जो इसके पूरे आकार को परिभाषित करती हैं। आगे की तरफ फ्रंट बंपर में पार्किंग सेंसर के साथ एक रडार यूनिट दिखाई देती है। महिंद्रा का लोगो बीच में एक एलईडी पैनल पर स्थित है, जो उल्टे एल-आकार की हेडलाइट्स से जुड़ा है। इसके अलावा पिक्सेल-स्टाइल फॉग लैंप नीचे की ओर हैं। विजऩ एस के डिज़ाइन की बात करें तो यह लंबा और ख़ास तौर पर डिज़ाइन किया गया लगता है, जिसमें फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल इसे एक आकर्षक लुक देते हैं। विज़न एस में इसमें 19 इंच के पहिए हैं। अन्य खासितयों में सामान्य ओआरवीएमएस की जगह कैमरे, साइड स्टेप्स जो दरवाज़े खोलते ही आसानी से खुल जाते हैं, बाईं ओर एक रूफ लैडर और दाईं ओर एक जेरी कैन लगा हुआ है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

vision s का इंटीरियर

विजन-एस के कैबिन की बात करें तो, कॉन्सेप्ट के डैशबोर्ड में बहुत कुछ है, जिसमें कोनों पर और बीच में लगे इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के दोनों ओर चार वर्टिकल एसी वेंट हैं। आगे की तरफ़ पैसेंजर साइड में एक पीली, बेल्ट जैसी स्टोरेज स्ट्रिप है। स्टीयरिंग व्हील एक नया फ्लैट-बॉटम, तीन-स्पोक यूनिट है, जिसमें हल्के पीले रंग की बारीकियां हैं। कैबिन में डैशबोर्ड, डोर पैनल और सीटों पर डुअल-टोन रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ भी शामिल है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मार्केट में कब आएगी नई SUV

अभी यह तय नहीं है कि विजऩ एस के प्रोडक्शन वैरिएंट में कौन से पावरट्रेन विकल्प शामिल होंगे। महिंद्रा ने पुष्टि की है कि इस एसयूवी की लंबाई 4 मीटर से कम होगी और इसका व्हीलबेस 2,665 मिमी होगा। इसका निर्माण 2027 से शुरू होगा और उसी साल लांच भी होगी। यानी कि विज़न-एस अगस्त, 2027 तक लांच हो जाएगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button