आर्थिक

Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट लांच, जानें कीमत

नई दिल्ली। Lava ने अपने स्मार्टपोन Lava Bold N1 5G का नया वेरिएंट लांच किया है। कंपनी ने इससे पहले 4GB + 64GB और 4GB + 128GB वेरिएंट में लांच किया था। अब इसका 6GB + 128GB वेरिएंट लांच किया गया है। फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। साथ में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ बॉक्स में फास्ट चार्जर भी दिया है। फोन की कीमत की बात करें तो Lava Bold N1 5G के नए 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 12,499 रुपए है। फोन की सेल 1 मई से शुरू होगी। फोन को Champagne Gold और Royal Blue कलर्स में खरीदा जा सकता है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसके अंदर 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह LCD पैनल के साथ आता है जिसमें 1612 × 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह फोन ऑक्टाकोर 6nm प्रोसेस पर बने UNISOC T765 चिपसेट से लैस है। साथ में Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 6GB रैम दी गई है जिसके साथ में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल जाती है। फोन में 1TB तक मैमोरी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 से लैस होकर आता है। लेकिन कंपनी इसके साथ 1 साल का एंड्रॉयड अपडेट और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देती है। फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा मिलता है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है। यह डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस होकर आता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। बॉक्स में यूजर को 10W का चार्जर दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS, USB Type-C पोर्ट आदि का विकल्प मिल जाता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button