देश विदेश

प्रवेश वर्मा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं, करेंगे मानहानि का मुकदमा: AAP

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर की फर्जी फ़र्ज़ी तस्वीरें जारी की हैं और कहा कि इसके लिए पार्टी उन पर मानहानि का मुकदमा करेगी। आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने आज यहां चेतावनी दी कि जिन अन्य लोगों ने भी केजरीवाल के घर की फर्जी तस्वीरें प्रचारित की है उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जायेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी सारी तस्वीरें फर्जी हैं, जो ‘पिंट्रेस्ट’ से डाउनलोड की गई हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी और प्रवेश वर्मा अपना घर जनता के लिए खोल दें, अरविंद केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। जनता को पता चल जाएगा कि किसका घर कितना आलीशान हैं?

उन्होंने भाजपा को ‘भारतीय झूठा पार्टी’ करार दिया और कहा कि झूठ फैलाने के लिए ये लोग हिटलर के प्रचार सचिव गोएबल्स के सिद्धांत का पालन करते हैं और इसी तरह से झूठ फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रवेश वर्मा को चुनौती देता हूं कि वे तीनों अपना घर खुलवाएं। अरविंद केजरीवाल का घर भी खुलेगा, जनता जाएगी, देखेगी और खुद फैसला कर लेगी।”

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा ने पूरी मीडिया को बुलाकर केजरीवाल के नए घर की तथाकथित तस्वीरें दिखाईं लेकिन मज़े की बात ये है कि ये तस्वीरें उनके घर की नहीं, बल्कि ‘पिंट्रेस्ट’ से डाउनलोड की गई हैं। प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई सारी तस्वीरें फर्ज़ी हैं। आतिशी ने कहा कि भाजपा वालों के ऐसे दिन आ गए हैं कि जब श्री केजरीवाल के खिलाफ कुछ मिलता नहीं, तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं।

आप के वरिष्ठ नेता और विधायक संजीव झा ने कहा कि प्रवेश वर्मा द्वारा केजरीवाल के घर की दिखाई जा रही तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और निराधार हैं। झूठ फैलाने वाले नेता और टीवी चैनल अब मानहानि के केस के लिए तैयार रहें। हिम्मत है तो एक दिन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल और प्रवेश साहिब सिंह भी अपना घर जनता के लिए खोल दें। केजरीवाल भी अपना घर खोल देंगे। फिर जनता खुद तय कर लेगी कि असली आलीशान महल किसका हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button