देश विदेश

E20 की आलोचना के बीच आया नितिन गडकरी का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण के सरकार के कार्यक्रम की कतिपय हलकों में हो रही आलोचना के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वाहनों के लिए ऐसे ईंधन का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा है कि इससे तेल आयात में भारी बचत हो सकती है और वैकल्पिक ईंधनों पर चलने वाले वाहन उपलब्ध हैं। नितिन गड़करी ने कहा कि वैकल्पिक ईंधनों के व्यापक उपयोग से पेट्रोलियम ईंधन आयात पर होने वाले खर्च का एक बड़ा हिस्सा बचाया जा सकता है और बायो ईंधन के लिए कच्चे माल का उत्पादन करने वाले किसानों और विनिर्माण श्रृंखला से जुड़े सभी हितधारकों को बड़ा लाभ हो सकता है। वह शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंटों (सीए) के एक उप-क्षेत्रीय सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार एथनॉल, मेथनॉल, बायोडीजल, जैसे वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देकर पेट्रोलियम ईंधन के आयात पर देश की निर्भरता कम करने की दिशा में काम कर रही है। मक्का से एथनॉल उत्पादन बढ़ने से किसानों को भी बड़ा आर्थिक लाभ मिल रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा एथनॉल, मिथनॉल, बायोडीजल, एलएनजी, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन अब देश के बाजार में उपलब्ध हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button