हरियाणा

सेक्टर-8 में डंपिंग साइट का विरोध, लोगों ने किया हंगामा, बिना कूड़ा फेंके लौटे टिप्पर, कचरा उठाने का काम ठप

कुरुक्षेत्र

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कुरुक्षेत्र शहर से हर रोज निकल रहा करीब 100 टन कचरा लोगों के लिए परेशानी और नगर परिषद के लिए चुनौती बन गया है। सुंदरपुर के बाद मंगलवार को सेक्टर आठ के लोगों ने भी डंपिंग साइट का विरोध किया। करीब दो घंटे तक गहमागहमी बनी रही। इसके बाद कचरे से भरे टिपर बैरंग लौट गए। दो दिन से टिपर कचरे से भरे होने के कारण घर-घर से कचरा उठान भी ठप हो गया है। नगर प्रशासन ने गांव बाहरी में डंपिंग साइट का विरोध होने के बाद ब्रह्मसरोवर के समीप कचरा डालना शुरू कर दिया था। यहां पर भी विधायक अशोक अरोड़ा व शहर वासियों ने विरोध जताया। इसके बाद करीब तीन माह पहले गांव सुुंदरपुर के पास डंपिंग साइट बना दी थी। यहां पर भी लोग लगातार इसका विरोध कर रहे थे।

इसके बाद नगर प्रशासन ने सोमवार को यहां पर कचरा डालना बंद करवा दिया। दिनभर टिपर कचरे से भरे खड़े रहे, जिन्हें मंगलवार सुबह खाली करने के लिए सेक्टर आठ के समीप ले जाया गया तो वहां पर भी लोग विरोध में उतर आए। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं संबंधित कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने कहा कि इससे न केवल सेक्टर व आसपास के एरिया में गंदगी व बदबू फैलेगी बल्कि बीमारियां भी होंगी। ऐसे में यहां डंपिंग साइट बनाया जाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। लोगों के विरोध के कारण कचरे से भरे टिपर बैरंग लौट गए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button