चंडीगढ़

किसानों पर दिए CM मान के ब्यान पर प्रताप बाजवा का तीखा हमला,बोले- किसानों को दिन-रात सड़कों पर काटने का शौक नहीं

कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने किसानों की मुश्किलों पर आप सरकार को घेरा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयानों पर बोलते हुए कहा कि किसानों को धरने देने का शौंक नहीं है। सीएम मान का किसानों के धरने पर दिया बयान निंदनीय है।

बाजवा ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने CM मान से कहा कि किसानों को विरोध और धरना प्रदर्शन कर सड़कों पर दिन-रात काटने का शौक नहीं है। उनके द्वारा किसानों के लिए कही बातें सही नहीं हैं।

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि CM पंजाब बड़े दिल वाला और दूरदर्शी होना चाहिए। पंजाब कृषि आधारित प्रदेश है। उन्होंने कहा कि AAP की मान सरकार किसानों को उनका हक देने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।

प्रताप सिंह बाजवा ने CM भगवंत मान से केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर किसानों की मांगें उनके सामने रखने की अपील की। मान से अगली बार मीडिया के सामने आने पर यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या उन्होंने किसानों के संबंध में केंद्र सरकार से बात की या नहीं। मान बताएं कि उन्होंने किसानों पर दर्ज केस खत्म करने के संबंध में केंद्र सरकार से बात की या नहीं?

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button