कुरुक्षेत्र, 3 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार प्रो. महासिंह पूनिया ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष (चेयरपर्सन) का कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक हिंदी विभाग के चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रो. महासिंह पूनिया वर्तमान में विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज में हिंदी के प्रोफेसर हैं तथा इसके साथ जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान व लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। उन्हें यह अतिरिक्त दायित्व उनके वर्तमान कार्यों के साथ सौंपा गया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, शोध, भारतीय भाषाओं के संवर्धन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप हिंदी अध्ययन एवं अनुसंधान को नई दिशा देने, साहित्यिक एवं अकादमिक गतिविधियों को गति प्रदान करने तथा विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी एवं शोधपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उनका निरंतर प्रयास करेगा। केडीबी सदस्य अशोक रोशा ने नवनियुक्त विभागाध्यक्ष को प्रो. पूनिया को भगवान उमा-महेश्वर का आकर्षक स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. राजपाल, प्रो. कुसुमलता, डॉ. धर्मवीर, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. नवनीत बहल, प्रो. कुलदीप सिंह, डॉ. हरिओम फुलिया, डॉ. सुकर्मवती, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. गुरचरण, डॉ. ज्ञान चहल, डॉ. जसबीर सिंह, डॉ. सुखविन्द्र सिंह, डॉ. आबिद अली, डॉ. जसबीर, डॉ. देवेन्द्र बीबीपुरिया, डॉ. लता खेड़ा, डॉ. हरविन्द्र राणा, डॉ. सुभाष जडौला सहित शिक्षक व शोधार्थी मौजूद थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714