SC ने कहा, सरकार बताए, 100 फीसदी एथेनॉल ईंधन की सप्लाई कैसे होगी, केंद्र ने दिया जवाब

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी देने के बाद ईंधन की उपलब्धता को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है। अदालत ने पूछा कि यदि ई100 ईंधन पर चलने वाली गाडिय़ों को अनुमति दी जाती है, तो उनकी जरूरत पूरी करने के लिए एथेनॉल की सप्लाई कैसे इंतजाम की जाएगी? एथेनॉल आबंटन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह सवाल किया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने हाल में आई मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए पूछा कि जब 100 प्रतिशत एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को अनुमति दी जा रही है, तो उनके लिए पर्याप्त ईंधन की आपूर्ति कैसे होगी? इस पर अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने अदालत को बताया कि इसके लिए बड़े पैमाने पर विनिर्माण व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अदालत ने मामले की सुनवाई अगले महीने के लिए टाल दी। सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 26 अक्तूबर को केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन की अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए ई100 ईंधन को भी शामिल किया गया है। ई 100 लगभग शुद्ध एथेनॉल वाला ईंधन है, जिसका इस्तेमाल इसके अनुकूल बनाए गए वाहनों में किया जा सकता है। बता दें कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहन ऐसे वाहन होते हैं, जिन्हें पेट्रोल और एथेनॉल के अलग-अलग अनुपात वाले मिश्रण पर चलने के लिए तैयार किया जाता है। ये ई85 जैसे ईंधन पर भी चल सकते हैं, जिसमें 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है। हालांकि, ई100 को रेगुलेटरी अपू्रवल मिलने का मतलब यह नहीं है कि यह देश के सभी पेट्रोल पंपों पर आसानी से मिलने लगेगा।