हरियाणा

हरियाणा में बे मौसम बरसात और ओलावृष्टि का कहर,कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने मनोहर सरकार पर कसा तंज

झज्जर (सुमित कुमार)। बे- मौसमी बरसात व ओलावृष्टि के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। जिस कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। लेकिन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। अपितु पोर्टल का बहाना बनाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। विधायक गीता भुक्कल आज झज्जर जिले के विभिन्न गांव में बे- मौसमी बरसात से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने स्वयं खेतों में जाकर बर्बाद फसलों का जायजा लिया और चिंता जताई की ओलावृष्टि व बरसात के कारण जो किसानों की फसल बर्बाद हुई है उससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिससे किसान दुखी व परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी आज तक किसानों की सुध लेने के लिए नहीं पहुंचा है जबकि सरकार को चाहिए कि वह स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिलाए। लेकिन सरकार किसानों को पोर्टल के माध्यम से अपनी फसल का ब्यौरा देने की बात कह रही है लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण किसान अपनी फसलों का ब्यौरा नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन सरकार बहाना बना कर किसानों को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं दे रही है।

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा सरकार एचएसएससी का करेगी पुनर्गठन, मंडल आयुक्तों से 23 मार्च तक मांगी सिफारिशें

 पोर्टल का बहाना बनाकर किसानों को परेशान

गीता भुक्कल ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए अब लोगों को आगे आना होगा। इसके लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक जनता की आवाज को उठाने के लिए तैयार बैठी है और समय-समय पर जनता की समस्याओं को उठाया भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि अडाणी जैसे पूंजीपतियों के हाथों प्राइवेटाइजेशन के नाम पर देश की संपत्ति को लूटा जा रहा है। आज बुजुर्गों की पेंशन काटी जा रही है, कोरोना के बाद भी चिकित्सकों की भर्ती नहीं की जा रही है। बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है यही नहीं कानून व्यवस्था भी पूरी तरीके से चौपट हो चुकी है।

 

 राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना असंवैधानिक 

उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का भाजपा दुरुपयोग कर रही है और माननीय न्यायपालिका पर भी दबाव बनाकर गलत फैसले करवाए जा रहे हैं। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना भी असंवैधानिक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। क्योंकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करके लोगों की समस्याओं को जाना है और उनको दूर करने के आश्वासन दिए हैं। इसी लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने का काम किया है।

विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस झुकने वाली नहीं है और लगातार जनता के हकों की आवाज को ऐसे ही उठाती रहेंगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button