पंजाब

जो करेगा नशा, उसकी होगी दुर्दशा; एसएएस नगर में पुलिस ने लगाया स्पेशल समिनार

एसएएस नगर के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस और सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस ट्रैफिक नवनीत सिंह महल के निर्देशों के तहतए आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मज़ात्री में ट्रैफिक़ नियमों और नशीले पदार्थों के बुरे प्रभावों के बारे में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस ट्रैफिक करनैल सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर सेमिनार में भाग लिया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशीले पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने अपील की कि अगर किसी को नशीले पदार्थों की बिक्री या इस्तेमाल के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत इस नंबर 9779100200 पुलिस हेल्पलाइन 112 या नज़दीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें, ताकि नशीले पदार्थों के तस्करों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई की जा सके और नशा करने वालों का इलाज हो सके।

उन्होंने समाज पर नशीले पदार्थों के बुरे प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि नशीले पदार्थ बर्बादी का कारण बनते हैं और इनसे जान.माल का नुकसान होता है। वहीं, करनैल सिंह ने छात्रों और मौजूद लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की और उन्हें रेड लाइट न तोडऩेए तेज़ रफ़्तार और खतरनाक ड्राइविंग से बचनेए शराब पीकर गाड़ी न चलानेए गलत साइड पर गाड़ी न चलाने, नो.ओवरटेक ज़ोन में ओवरटेक न करने, हेल्मेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे के गाड़ी चलाने की स्थिति मेंए माता.पिता या गाड़ी देने वाले व्यक्ति को तीन साल तक की जेल और 25 हज़ार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button