कुरुक्षेत्र, 22 सितंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मंगलवार को हरियाणा हिस्ट्री कांग्रेस के 11वें अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया। हरियाणा हिस्ट्री कांग्रेस का 11 वां अधिवेशन आगामी 3 एवं 4 नवंबर 2026 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित किया जाएगा।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए प्रो. भगत सिंह एवं उनकी पूरी आयोजन टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक आयोजन हरियाणा के इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व एवं विरासत के विभिन्न पहलुओं पर शोध एवं विमर्श को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. भगत सिंह ने बताया कि इस अधिवेशन का आयोजन विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। अधिवेशन में हरियाणा के इतिहास, पुरातत्व, संस्कृति एवं समृद्ध विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्वानों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। हरियाणा हिस्ट्री कांग्रेस का 11वां अधिवेशन शोधार्थियों, शिक्षकों एवं इतिहास के विशेषज्ञों के लिए अपने शोध एवं विचार साझा करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इस अवसर पर आयोजन से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714