मनोरंजन

गोवा में ‘पंचायत 5’ का गाला प्रीमियर, फुलेरा के अंदाज ने IFFI में जीता दर्शकों का दिल

गोवा में आयोजित गाला प्रीमियर के दौरान मच अवेटेड पांचवें सीजन का पहला एपिसोड दिखाया गया। इसके बाद सीरीज के क्रिएटर्स, कास्ट और प्राइम वीडियो और TVF के रिप्रेजेंटेटिव्स ने दर्शकों के साथ बातचीत की।

प्राइम वीडियो, एक्सक्लूसिव ओरिजिनल देने वाली भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस, ने 57 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के गाला प्रीमियर में भारत के सबसे पसंदीदा और देखे जाने वाले ओरिजिनल सीरीज पंचायत के सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले पांचवे सीजन की झलक दिखाई है। पहले लेटेस्ट एपिसोड की झलक देखते ही पैक्ड ऑडिटोरियम में मौजूद उत्साह से भरे दर्शकों ने तालियों के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। इस इवेंट में प्राइम वीडियो इंडिया के SVOD कंटेंट एक्विजिशन के डायरेक्टर और हेड मनीष मेंघानी, द वायरल फीवर (TVF) के प्रेसिडेंट विजय कोशी, सीरीज के को-क्रिएटर, को-प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा, को-क्रिएटर और राइटर चंदन कुमार, प्रोड्यूसर अरुणाभ कुमार और कलाकार नीना गुप्ता व फैसल मलिक शामिल हुए।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस खास मौके पर भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) के जनरल मैनेजर (प्रोडक्शन एंड डिस्ट्रीब्यूशन) तरुण तलरेजा और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी श्री प्रभात ने ‘पंचायत’ की पूरी कास्ट और क्रू को सम्मानित किया। दरअसल, यह सम्मान सीरीज की उपलब्धियों और अब तक के शानदार सफर के लिए दिया गया। स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद, टीम ने दर्शकों से जुड़ते हुए सीरीज के शानदार पांच सीजन के सफर, किरदारों की अपने साथ बांधे रखने वाली अपील और फुलेरा में आने वाले बदलाव पर पंचायत सीजन 5 के 3 दिसंबर को होने वाले ग्लोबल प्रीमियर से पहले खुलकर बातचीत की।

प्राइम वीडियो इंडिया के SVOD कंटेंट एक्विजिशन के डायरेक्टर और हेड मनीष मेंघानी ने कहा, “’पंचायत’ इस बात का शानदार उदाहरण है कि अपनी जड़ों से जुड़ी कहानियां कैसे भौगोलिक सीमाओं और संस्कृतियों से आगे बढ़कर हर किसी के दिल तक पहुंच सकती हैं। एक छोटे से गांव की जिंदगी को करीब से दिखाने वाली कहानी के रूप में शुरू हुई यह सीरीज पांच सीजन के सफर में भारत के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की सबसे पसंदीदा और लंबे समय तक याद रखी जाने वाली फ्रेंचाइजी में से एक बन गई है। फुलेरा और वहां रहने वाले लोग हमारी सामूहिक सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन चुके हैं। दर्शकों का इस दुनिया और इसके किरदारों के साथ गहरा और लंबे समय तक रहने वाला भावनात्मक जुड़ाव बन गया है। इस शो की सादगी, कहानी में सच्चाई और मानवीय रिश्तों की गहरी समझ ही इसकी लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह है। ‘पंचायत’ को IFFI में लाना हमारे लिए खास है, क्योंकि यह सिर्फ एक शानदार सीरीज के सफर का जश्न नहीं है, बल्कि यह भी दिखाता है कि देश में बनी कहानियां कैसे दूर-दूर तक पहुंचकर पूरे देश के दर्शकों से जुड़ सकती हैं। हमें इस सफर पर बेहद गर्व है। इस क्रिएटिव सोच के लिए हम TVF के आभारी हैं और इतने सालों तक ‘पंचायत’ को इतना प्यार देने के लिए अपने दर्शकों का भी शुक्रिया अदा करते हैं।”


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button