देश विदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

बंगलुरू 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। कर्नाटक के कलबुर्गी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अराजकता से सत्ता परिवर्तन नहीं होगा। मुख्य विपक्षी दल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय लोकतंत्र को निशाना बनाने के लिए विदेशियों को बुलाती है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ रैली में कहा कि मैं संविधान की रक्षा का संकल्प लेने कलबुर्गी आया हूं। उन्होंने कहा कि राजनीति का मतलब सत्ता हथियाना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण करना है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने कर्नाटक के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पक्का विश्वास है कि देश के लोकतंत्र की बात आएगी, तो सबसे पहले कन्नड़ लोग आगे आएंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस मनाया जाएगा। हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की दशकों की मेहनत से यह संविधान बना था। यह एक ऐसा संविधान है, जिसने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने का काम किया था। हमारे संविधान से देश के हर नागरिक को समान अधिकार मिले, जनता अपना प्रतिनधि स्वयं चुन सके, लेकिन कांग्रेस इस लोकतांत्रिक नींव को कमजोर करने का काम कर रही है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button