मनोरंजन

‘वेलकम होम’, बेबी बॉय के पेरेंट्स बने Justin Bieber और Hailey Bieber

नई दिल्ली। Justin Bieber Hailey Bieber Become Baby Boy Parents: हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) और उनकी पत्नी व मॉडल हेली बीबर (Hailey Bieber) ने अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू कर दिया है। जस्टिन और हेली ने शादी के 6 साल बाद अपनी जिंदगी में एक नन्हे-मुन्ने का स्वागत किया है। 24 अगस्त को सिंगर ने एक प्यारे पोस्ट के साथ खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।

10 मई को जस्टिन बीबर ने एक पोस्ट के जरिए हेली बीबर की प्रेग्नेंसी का एलान किया था। फोटोज और वीडियोज में हेली व्हाइट गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं और उनकी फोटो खुद जस्टिन खींच रहे थे। इस खुशखबरी ने उनके चाहने वालों को एक्साइटमेंट से भर दिया था। तब से हेली और जस्टिन इस फेज की एक-एक झलक फैंस के साथ शेयर कर रहे थे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जस्टिन और हेली बने माता-पिता

आखिरकार जस्टिन बीबर और हेली बीबर माता-पिता बन गए हैं। शनिवार को ‘सॉरी’ सिंगर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी की पहली तस्वीर शेयर की है और उसका क्यूट नाम रिवील किया है। फोटो में बेबी का पैर दिख रहा है जिसे नई मां हेली ने पकड़ा है। बेबी का नाम जैक ब्लूज बीबर है। जस्टिन ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “घर में स्वागत है जैक ब्लूज बीबर।”

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button