चंडीगढ़/अमृतसर, 6 नवंबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित और नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने सीमा पार से नशा तस्करी वाले गिरोह का पर्दाफाश करके नाबालिग सहित चार व्यक्तियों को 36 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साहिल सिंह निवासी घनुपुर, अमृतसर, परमजीत सिंह और कमलपाल सिंह दोनों निवासी राजासांसी, अमृतसर के रूप में हुई है, जिनके साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी परमजीत सिंह का पुराना आपराधिक पृष्ठभूमि है और उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने नशे की सप्लाई में इस्तेमाल किए जा रहे आरोपियों के दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश बैठे अपने हैंडलर के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त हैंडलर लोपोके क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हेरोइन की खेप पहुंचाने का प्रबंध कर रहा था, जिन्हें वह आगे अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से अन्य पक्षों को सप्लाई करता था।
कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर को पुख्ता सूचना मिली थी कि विदेश बैठे हैंडलर के चार साथियों ने लोपोके सीमावर्ती क्षेत्र से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त की है और वे यह खेप अमृतसर-लोपोके रोड पर किसी अन्य पार्टी को सौंपने जा रहे हैं। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और भारतमाला हाईवे पुल के नजदीक साहिल सिंह, परमजीत सिंह, कमलपाल सिंह और उनके चौथे नाबालिग साथी को 36 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस टीमों ने उनके दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
डीजीपी ने बताया कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का खात्मा करने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.), अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत दिनांक 06-11-2026 को एफ.आई.आर. नंबर 72 दर्ज की गई है।
–