स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने और लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज यहां ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारंभ पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक घरोटा के सभी सरपंचों और ग्राम पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष अभियान को और बड़े स्तर पर तथा प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर डी.एस.ओ.-कम-कार्यकारी इंजीनियर श्री सुखजीत सिंह के नेतृत्व में ए.डी.एस.ओ. श्री धीरज डोगरा तथा जिला पठानकोट के डी.डब्ल्यू.एस.एस. के सोशल स्टाफ द्वारा उपस्थित लोगों को अभियान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान 17 सितंबर से शुरू हुआ है और 2 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता एवं सैनिटेशन के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ स्वच्छता कार्यों में लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल गलियों या नालियों की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य ऐसी संस्कृति विकसित करना है, जिसमें स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ स्वच्छता सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को उचित सम्मान और सुरक्षा प्रदान करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ इस अभियान की थीम है।
इस अभियान के तहत स्वच्छता एवं सैनिटेशन को लेकर लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अभियान के पांच प्रमुख स्तंभों में स्वच्छता के लक्षित स्थलों का कायाकल्प और स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों का निर्माण, ‘स्वच्छ पाठशाला—युवा फॉर स्वच्छता’, सफाई मित्रों की सुरक्षा, कल्याण और सम्मान के लिए ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’, जन भागीदारी के माध्यम से स्वच्छता तथा ‘स्वच्छता से समृद्धि’ के माध्यम से स्वच्छता को खुशहाली से जोड़ना शामिल है।
इस अवसर पर श्री कटारूचक्क ने यह भी कहा कि अभियान के दौरान समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वच्छता कार्यों से जोड़ने और स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।