जानबूझकर हटाई थी राजीव गांधी की सुरक्षा, सोनिया-प्रियंका संग वीडियो में राहुल गांधी का खुलासा

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि राजीव गांधी की सुरक्षा व्यवस्था हटा दी गई थी, ताकि उनकी हत्या की जा सके। राहुल गांधी के इस बयान ने राजीव गांधी की सुरक्षा, उनकी हत्या से जुड़े पुराने सवालों और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। राहुल गांधी ने यह आरोप अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हुई बातचीत के दौरान लगाया। यह बातचीत सोनिया गांधी की नई किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के संदर्भ में रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में सामने आई है। वीडियो में सोनिया गांधी ने 1991 के बिहार दौरे का जिक्र किया। राहुल गांधी भी उस दौरे में अपने पिता के साथ थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सोनिया ने इस दौरे को बेहद खराब अनुभव बताते हुए कहा कि जब राजीव गांधी विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों में जाते थे, तो वहां उनकी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त गंभीरता नहीं दिखाई जाती थी। राहुल गांधी ने बातचीत में अपने आरोप को दोहराते हुए कहा कि उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह महज कोई प्रशासनिक गलती या संयोग नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक उद्देश्य था। राहुल के मुताबिक, राजीव गांधी की सुरक्षा हटाकर ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे उनकी हत्या हो सके। राहुल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में अपने पिता और मां दोनों को बताया था। उन्होंने राजीव गांधी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बहस का भी जिक्र किया। राहुल गांधी का यह आरोप उस पुराने राजनीतिक विवाद को फिर से सामने लाता है, जिसमें कांग्रेस लंबे समय से तत्कालीन वीपी सिंह सरकार पर राजीव गांधी की सुरक्षा वापस लेने को लेकर सवाल उठाती रही है।