आज की ख़बरपंजाब

*त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज*

चंडीगढ़, 21 सितंबर:

आगामी त्योहारों के सीजन के मद्देनजर, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार भलाई विभाग ने ‘फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन’ (एफडीए) के माध्यम से उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित, पौष्टिक और साफ-सुथरे खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में खाद्य सुरक्षा नियमों को लागू करने संबंधी अभियान तेज कर दिया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लोगों के स्वास्थ्य के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स्वास्थ्य और परिवार भलाई मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि खाद्य सुरक्षा राज्य की मुख्य प्राथमिकता है, खासकर त्योहारों के समय के दौरान जब मिठाइयों, डेयरी उत्पादों और बेकरी की वस्तुओं की मांग काफी बढ़ जाती है।

डॉ. बलबीर सिंह ने सभी खाद्य कारोबारियों (एफबीओज) से अपील की कि वे खाद्य सुरक्षा संबंधी कानूनों, नियमों का सख्ती से पालन करें और पूरी जिम्मेदारी तथा साफ-सुथरे तरीके से खाद्य पदार्थ बनाएं। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को हिदायत की कि वे कच्चे माल की सही खरीद और उचित भंडारण सुनिश्चित करें, सफाई व्यवस्था कायम रखें, मिलावटखोरी से बचें और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने वाली किसी भी गैर-मानक कार्रवाई से सख्ती से बचें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य की गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता करने वालों पर ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट’ के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी स्तर पर की जा रही कार्रवाई बारे जानकारी देते हुए, एफ.डी.ए. (एफडीए) पंजाब की कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी के लिए पूरे राज्य में विशेष अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

12 और 13 सितंबर को पनीर और खोया की गुणवत्ता जांच के मद्देनजर राज्य स्तरीय अभियान चलाया गया, जिस दौरान 216 नमूने लिए गए और विस्तारपूर्वक जांच के लिए यह नमूने राज्य खाद्य लैबोरेटरी को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्टें प्राप्त होने पर ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट और नियमों’ अनुसार बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए, कमिश्नर ने बताया कि एफ.डी.ए. की टीमों ने 19 और 20 सितंबर को मिठाई और बेकरी उत्पादन इकाइयों में सफाई और स्वच्छता मानकों के पालन की जांच करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि पंजाब भर में की गईं 250 जांचों में से नियमों का पालन न करने वालों को 101 सुधार नोटिस जारी किए गए, जबकि नियमों के उल्लंघन के लिए मौके पर ही 20 चालान काटे गए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के सीजन के दौरान सख्त निगरानी, देख-रेख और अचानक जांच का सिलसिला इसी तरह निर्बाध रूप से जारी रहेगा। उन्होंने खाने-पीने वाली सभी इकाइयों को सलाह दी कि वे सफाई संबंधी कानूनी मानकों का पालन करने के लिए आगे आएं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button