मनोरंजन

नौ फिल्मों ने खोली समाज की परतें, मंडी में ‘इंटरनेशनल सिनेमा फेस्टिवल’ में दिखे समाज के अनकहे रंग

मंडी के पड्डल मैदान में चल रहे ‘इंटरनेशनल सिनेमा फेस्टिवल-2026’ में सोमवार को सिनेमा के पर्दे पर समाज के अलग-अलग रंग देखने को मिले। फेस्टिवल के तहत सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों और बदलते सामाजिक परिवेश से जुड़ी करीब नौ शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। फिल्मों ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ गंभीर सवालों से भी रू-ब-रू करवाया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ कात्यायन रहे। उन्होंने युवा फिल्मकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लघु फिल्में कम समय में समाज के महत्त्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से दर्शकों तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। फेस्टिवल में ओने डे लाइफ, माजरा, एमबीए, एक थी पृथ्वी, डिलेमा, तय है सुबह का आना, व्हाट इज लव, एक चुप्पी की कीमत और हमारी रामलीला का प्रदर्शन किया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फिल्मों के प्रदर्शन के बाद उनके विषय, निर्देशन, अभिनय और सामाजिक संदेश को लेकर चर्चा भी हुई। दर्शकों ने फिल्मकारों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। फेस्टिवल के कार्यक्रम निर्देशक रामपाल मलिक हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पराज ‘पुष्पी’, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, जयकिशन ‘जैक’, राजित सिंह कंवर, रूप उपाध्याय, राजेश चौहान, शाल्वी शर्मा, संजय सोनी सहित कला और संस्कृति से जुड़े लोग मौजूद रहे। फेस्टिवल की जूरी में अशोक मेहरा, संजीव रतन और रितेश मेहता शामिल रहे। जूरी सदस्यों ने फिल्मों का अवलोकन कर फिल्मकारों के रचनात्मक प्रयासों को सराहा। मंच संचालन कुलदीप गुलेरिया ने किया।

‘हमारी रामलीला’ ने दिखाई परंपरा की जीवंत तस्वीर

प्रदर्शित फिल्मों में ‘हमारी रामलीला’ ने भारतीय सांस्कृतिक परंपरा को अलग नजरिए से सामने रखा। डॉक्यूमेंट्री में रामलीला के मंच के पीछे उन लोगों की जिंदगी और भावनाओं को दिखाया गया, जो सालों से इस परंपरा को जीवित रखने में जुटे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

‘एमबीए’ में सपनों के शहर की अलग कहानी

‘एमबीए’ फिल्म में युवा की उस जद्दोजहद को दिखाया गया, जो सपनों के शहर मुंबई में अपने नाम, पेशे और कुंवारे होने के कारण किराए पर घर तलाशने की मुश्किलों से गुजरता है। फिल्म ने युवाओं के सामने आने वाली सामाजिक सोच और परिस्थितियों को अलग अंदाज में पेश किया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button