भारतीयों पर हमले से भडक़ा भारत, रियाद पर हमले की निंदा

नई दिल्ली
सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। हूतियों ने बीते कुछ हफ्तों में सऊदी में कई बड़े हमले किए हैं। इन हमलों में भारतीयों की जान भी दांव पर लगी है। मंगलवार को रियाद में हूती हमले में कम से कम दो भारतीयों के घायल होने की खबर है। इस पर भारत भडक़ गया है। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा भी की है। बुधवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस तरह के हमलों को तुरंत रोकने की बात कही है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता दे रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
भारत ने कहा कि ऐसे हमलों से आम नागरिकों की जान को गंभीर खतरा है और ये हमले सऊदी अरब की संप्रभुता का उल्लंघन करने के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को भी कमजोर करते हैं। भारत ने सऊदी अरब की जनता और सरकार के प्रति एकजुटता दोहराते हुए देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपना पूरा समर्थन जताया।
फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में टावर पर निशाना
हूतियों ने मंगलवार को रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट स्थित एक टावर को निशाना बनाया। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक हमले में दो भारतीयों सहित कम से कम 11 लोग घायल हो गए। घायलों में सऊदी अरब के दो नागरिक, भारत के दो, नेपाल के तीन और मिस्र के चार नागरिक शामिल हैं।